Home डेली न्यूज़ बस स्टैंड क्षेत्र में सीएसपी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

बस स्टैंड क्षेत्र में सीएसपी ने चलाया सर्च ऑपरेशन

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बस स्टैंड क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। सीएसपी ने बस स्टैंड और उसके आसपास स्थित होटलों और ढाबा की जांच की और संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि यदि असमाजिक तत्व, गुंडे-बदमाश होटलों पर बैठे मिले या फिर कोई यहां शराब पीते मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। होटलों के अलावा बस कंपनियों के कार्यालयों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि वेरीफाइड यात्रियों को ही टिकट दें, यात्री के संदिग्ध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। निर्धारित सवारी से अधिक बसों में सवारी ना बैठायें। सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुंडे-बदमाशों और शराबियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क पर बेतहाशा रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान ओरछा रोड थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव सहित सिटी कोतवाली और ओरछा रोड थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here