Home डेली न्यूज़ बागेश्वर महाराज के आह्वान पर खेरे की देवी मंदिर का निर्णय

बागेश्वर महाराज के आह्वान पर खेरे की देवी मंदिर का निर्णय

33
0
Jeevan Ayurveda

मंदिर समिति ने कराया गरीब की बेटी रेखा का विवाह
छतरपुर। 8 मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने धाम पर ही 156 गरीब और असहाय बेटियों के विवाह आयोजित कर देश के मठ मंदिरों से अपील की थी कि वे मंदिर की दान पेटियों से गरीब की बेटियों की शादी कराएं, उनकी इस अपील का असर छतरपुर में देखने को मिल रहा है। बीते रोज छतरपुर के प्रसिद्ध खेरे की देवी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह धूमधाम से कराया गया। ट्रस्ट के सदस्यों को जब पता चला कि मातवाना मोहल्ले में रहने वाले स्व. धनीराम अहिरवार की बेटी रेखा के विवाह में आर्थिक समस्या आ रही है तब ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने रेखा के विवाह की तैयारी शुरू कर दी। पुजारी राजू महाराज, एडवोकेट शिवप्रताप सिंह, आनंदशंकर तिवारी आदि ने ट्रस्ट की मदद से गृहस्थी का सामान एकत्रित कर धूमधाम से रेखा अहिरवार का विवाह सम्पन्न कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here