Home डेली न्यूज़ न्यायाधीश ने रवाना किया नेशनल लोक अदालत का प्रचार रथ

न्यायाधीश ने रवाना किया नेशनल लोक अदालत का प्रचार रथ

44
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में वर्ष-2024 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को किया जाना है। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु सोमवार को सिविल न्यायालय बिजावर से प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमती निशा गुप्ता ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।न्यायाधीश श्रीमती गुप्ता ने बताया कि यह प्रचार रथ बिजावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को लोक अदालत के विषय में जानकारी प्रदान और लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्युत प्रकरणों में शासन द्वारा प्रदान की जा रही छूट के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी ताकि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमों का निराकरण कर लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर रूपेश गुप्ता प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्रीमती चंचल बुंदेल व्यवहार न्यायाधीश, भूपेंद्र गोयल व्यवहार न्यायाधीश, भरतराज शर्मा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बिजावर, लोक अभियोजक अजय प्रताप सिंह बुंदेला के अलावा अधिवक्तागण और न्यायालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here