Home डेली न्यूज़ जूते सुधरवा रहे युवक की जेब से शातिर चोर ने उड़ाया मोबाइल

जूते सुधरवा रहे युवक की जेब से शातिर चोर ने उड़ाया मोबाइल

43
0
Jeevan Ayurveda

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, वायरल हो रहा वीडियो

छतरपुर। शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। मामला है कोतवाली थाना क्षेत्र के छत्रसाल चौक का, जहां भोपाल निवासी देवेन्द्र कुमार जैन मोची की दुकान पर अपने जूते ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान उनके बगल से निकले एक युवक ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया और भागने में सफल रहा। जूते ठीक करवाने के बाद जब देवेन्द्र का ध्यान मोबाइल की ओर गया, तब उन्हें चोरी का पता चला। सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज चैक करने पर देवेन्द्र को दिखा कि अज्ञात चोर ने उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और उन्हें पता तक नहीं चला। इस चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। पीडि़त देवेन्द्र जैन ने बताया कि वे भोपाल के रहने वाले हैं और छतरपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here