
छतरपुर। शहर के नवागत यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत ने गुरूवार को यातायात थाना पहुंचकर पदभार संभाल लिया है। अभी तक छतरपुर के यातायात प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे दलबीर सिंह मार्कों और धर्मेन्द्र सिंह यादव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवागत यातायात प्रभारी श्री साकेत का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं मीडिया से बात करते हुए नवागत यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत ने बताया कि पदभार संभालने से पहले ही उन्होंने संपूर्ण शहर का भ्रमण कर वर्तमान व्यवस्थाओं को परख लिया है। जिन स्थानों पर खामियां नजर आई हैं, उन्हें दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।








