
नौगांव -छतरपुर। ग्राम दौरिया में संत शिरोमणि रविदास की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनायी गयी। उत्सव समारोह में भाजपाइयों के अलावा गांव के लोग सम्मिलित हुये। रविदास की छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। रविदास के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण भी शामिल हुए नौगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सोनकिया के द्वारा रविदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर विकास डाला और उनका जीवन महापुरुषों के जीवन में से एक था जिन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनो से सारे संसार को एकता और भाईचारे से जोड़ दिया था। उन्होंने जीवन और समाज में फैली जात पात जैसे कुरीति को हटाने का काम किया। उनका जन्म ऐसे समय हुआ जब उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में मुगलों का राज्य हुआ करता था और ऐसे समय पर उन्होंने आमजन के लिये काम किया और लाखों की संख्या में उनके भक्त हो गये। रविदास जी मानवता के लिये एक मिसाल और सामाजिक भेदभाव के लिये काम हमेशा वह करते रहे। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाएं ओर बच्चे , पुरुष शामिल हुए कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गयी।








