Home डेली न्यूज़ शराबी बेटे ने बुजुर्ग पिता को डंडे से पीटा, इलाज जारी

शराबी बेटे ने बुजुर्ग पिता को डंडे से पीटा, इलाज जारी

84
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में एक शराबी युवक के द्वारा अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घायल बुजुर्ग को उसके दूसरे पुत्र ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। कलानी निवासी कल्ला चौकीदार ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र भैयालाल अक्सर शराब पीकर घर के लोगों के साथ मारपीट करता है। बीते रोज पर जब वह घर पर बैठा हुआ था तभी भैयालाल शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और बिना कारण के डंडे से उसे पीटना शुरु कर दिया। मारपीट में कल्ला चौकीदार बुरी तरह जख्मी हो गया था। घटना के बाद कल्ला का छोटा पुत्र उसे जिला अस्पताल लाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बुजुर्ग ने इलाज के बाद थाने में शिकायत करने की बात कही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here