Home डेली न्यूज़ 198 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 39 लोगों ने किया रक्तदान

198 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 39 लोगों ने किया रक्तदान

89
0
Jeevan Ayurveda

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर संपन्न

बक्सवाहा। जिले के सबसे दूरस्थ अंचल बक्सवाहा में नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण सेवा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के आयोजक मनीष जैन ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा में मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखन तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार के निर्देशन में डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. सुरेखा खरे, डॉ. आरएस प्रजापति, डॉ. रामेश्वर, डॉ.रविराज महारिया खंड चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ राहुल चौधरी दमोह के द्वारा 198 गरीबों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनके उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश मरीज को दिए गए। इसके अलावा नि:शुल्क रक्तदान शिविर में 39 लोगों के द्वारा रक्तदान कर रक्त ब्लड बैंक भेजा गया। इसमें सीमा जैन पार्षद शिखा ताम्रकार, पूजा जैन, शैलजा गीते ने भी रक्तदान कर सहभागिता निभाई। ब्लड बैंक छतरपुर की टीम में अंकित भुर्जी हिमांशु खरे एवं विवेक नायक ने रक्तदान में सहयोग प्रदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र सिंघई पार्षद विशिष्ट अतिथि सचिन सोनी पार्षद प्रतिनिधि चंद्र कुमार जैन राम किशोर अहिरवार पार्षद आशिक मंसूरी युवा नेता लोकेंद्र प्रताप सिंह मुंशी राजा पत्रकार राजू दुबे अभिषेक असाटी अंशुल असाटी पंकज निमानी मोहित जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीओपी वीरेन्द्र बहादुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाते हैं एवं लोगों में ऐसे कार्यक्रमों से समाजसेवा की भावना बढ़ती है। डॉक्टर सुरेखा खरे ने अपने उद्बोधन में समाजसेवी मनीष जैन के कार्यों के प्रशंसा की। शिविर के आयोजक मनीष जैन ने सभी अतिथियों सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कन्हैया यादव सत्यम तिवारी सोनू मिश्रा गोपाल लोधी नकुल तिवारी लोकेंद्र मुडिय़ा अंकित सैनी शिवराम अठया बंदू लोधी मजबूत लोधी राजेश लोधी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here