
मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता
बक्सवाहा से महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिद्ध क्षेत्र उमरझिरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी का मेला सम्पन्न हुआ जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।सिद्धक्षेत्र उमरझिरिया बक्सवाहा क्षेत्र के लोगो की आस्था का केंद्र हैं यहां भगवान शिव और महाकाली का तीन मंजिला मंदिर देखते ही बनता हैं जहाँ प्रथम तल पर भगवान शिव की प्रतिमा द्वतीय तल पर अर्धनागेश्वर व तृतीय मंजिल पर माँ महाकाली की प्रतिमा बिराजमान हैं और मंदिर की उत्तर दिशा में हनुमार मंदिर घने जंगलों के बीचों बीच स्थित होने के कारण इस सिद्धक्षेत्र के नजारे मन मोहने वाले होते हैं आसपास के गांव से लोग यहाँ धार्मिक आस्थाओं के साथ साथ पिकनिक मनाने भी पहुचते हैंआस्था को बल देती उमरझिरियाघने जंगलों के बीच स्थित सिद्धक्षेत्र उमरझिरिया का तीन मंजिला मंदिर जहा विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित है जिनसे लोगो की आस्थाये जुड़ी हुई हैं लोगो का कहना हैं कि उमरझिरिया का नाम वहाँ मंदिर के उत्तर में स्थित झिरिया से पड़ा है जो उमर के पेड़ की जड़ों से निकली है जिस झिरिया का जल स्तर कभी कम नही होता।









