Home डेली न्यूज़ पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय के समीप जवाहर मार्ग पर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम के नेतृत्व में दोपहर करीब 2 बजे संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र चौरसिया पप्पू, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद सिंह बुन्देला, दीपेन्द्र सिंह बुन्देला, नगर मंडल अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, अभिषेक खरे, पार्षद सुशील सोनी, पार्षद प्रतिनिधि सुनील वर्मा, जयराम दुबे, कालीचरण सेन, अनुज सिंह, नूतन सोनी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here