राज्यपाल की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह 14 फरवरी को
छतरपुर। महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह की फुल एंड फाइनल रिहर्सल यूनिवर्सिटी परिसर में 12 एवं 13 फरवरी 24 को दोपहर 1 बजे से कुलपति प्रो शुभा तिवारी एवं कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल की उपस्थिति में होगी। इस रिहर्सल में सभी समितियां अपने अपने कार्यों के अंतिम रूप को प्रदर्शित करेंगी।मीडिया प्रभारी डा.सुमति प्रकाश जैन के मुताबिक इस रिहर्सल में यूनिवर्सिटी स्टाफ, एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र छात्राएं, संगीत विभाग का दल आदि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा। उपाधिधारक तथा ई सी मेंबर 13 फरवरी की रिहर्सल में भाग लेंगे।बिना रिहर्सल के प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत सभी संकायों के छात्र छात्राएं तथा शोधार्थी अपनी निर्धारित यूनिफार्म तथा परिचय पत्र(आई कार्ड) में कार्यक्रम स्थल की ओर प्रवेश करेंगे।सभी वाहनों की पार्किंग साइकिल स्टैंड से लेकर वाणिज्य विभाग परिसर तक रहेगी।इस दीक्षांत समारोह में पीजी कक्षा के 25 प्रतिभागियों तथा यूजी कक्षा के 13 प्रतिभागियों ने गोल्ड मेडल एवं उपाधि हेतु अपना पंजीयन कराया हैं। इसी प्रकार यूजी एवं पीजी के 86 प्रतिभागियों ने केवल उपाधि प्राप्त करने के लिए अपना पंजीयन कराया हैं। इस तरह कुल 124 प्रतिभागियों ने दीक्षांत समारोह में सम्मान प्राप्त करने हेतु निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन कराया है।









