Home डेली न्यूज़ सड़क दुर्घटना में घायल युवती के लिए युवा ने किया प्रथम रक्तदान

सड़क दुर्घटना में घायल युवती के लिए युवा ने किया प्रथम रक्तदान

60
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आपाजी ब्लड ग्रुप के संचालक रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया की प्रसिद्ध स्थल बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो गंज रेलवे स्टेशन के पास पलट जाने से काफी लोग घायल हो गए थे। उन्हीं में से एक 19 वर्षीय लड़की सुहानी पिता राम प्रसाद ठकराल निवासी इंदौर की हालत काफी गंभीर थी उसे तुरंत ब्लड की आवश्यकता थी। बागेश्वर धाम के अनुयायियों द्वारा यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप को दी गई। ग्रुप के प्रयास से युवा फिटनेस ट्रेनर विश्वास तिवारी ने आगे आकर रक्तदान किया और जीवन का प्रथम रक्तदान भी पूर्ण किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here