Home डेली न्यूज़ आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को तीन माह से नहीं मिला मानेदय

आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को तीन माह से नहीं मिला मानेदय

40
0
Jeevan Ayurveda

रैली निकालकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दी चेतावनी

छतरपुर। गुरूवार को मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा तथा एक सप्ताह में मांग का निराकरण न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।मोटे के महावीर मंदिर में एकत्रित हुईं जिले की आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संघ की प्रदेश मंत्री संध्या त्रिपाठी ने बताया कि आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है जिसके चलते उन्हें परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। प्रदेश मंत्री संध्या त्रिपाठी ने कहा कि हम कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं इसके बावजूद हमारा मानदेय समय पर नहीं मिलता, जबकि विभागीय अधिकारियों का वेतन समय पर आ रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर माह की 5 तारीख को मानेदय आना चाहिए लेकिन शासन के इस निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि जिले की आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिला है। कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए इस ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मानदेय नहीं आया तो आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here