Home डेली न्यूज़ इंडियन क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का हुआ आगाज

इंडियन क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का हुआ आगाज

34
0
Jeevan Ayurveda

देश-विदेश की प्रख्यात नृत्यांगनाओं ने दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति
खजुराहो। भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु द्वि सहस्राब्दी वर्ष से संचालित एवं नीति आयोग से संबद्ध एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो द्वारा खजुराहो के साउथ सेंट्रल कल्चरल जोन के मुक्ताकाशी मंच शिल्पग्राम में दो दिवसीय इंडियन क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल का शुभारंभ गौरव बघेल मंडल अध्यक्ष भाजपा राजनगर, आशाराम पाल नगर परिषद उपाध्यक्ष खजुराहो कार्यक्रम के आयोजक डॉ अश्वनी कुमार दुबे, गोदावरी अकैडमी की प्रबंध निदेशक वंदना दुबे एवं संयोजक संचिता लाहोटी के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर हुआ। कथक, भरतनाट्यम एवं शास्त्रीय नृत्य की  प्रस्तुतियां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा दी गई जिसने  विदेशी एवं भारतीय दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। भरतनाट्यम के माध्यम से कुमारी के एस निश्रेया वरलक्ष्मी चेन्नई तमिलनाडू ने अपने नृत्य के माध्यम से प्रकृति चित्रण में मयूर कितना खुश महसूस करता है नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथक के माध्यम से राधिका शर्मा, विभूति बनवारी एवं गीतिका चक्रधर रायपुर छत्तीसगढ़ ने कथक के माध्यम से शिव स्तुति की एवं पौराणिक ग्रंथों पर आधारित प्रस्तुतियां दी। गार्गी गोस्वामी बेंगलुरु कर्नाटक नें रामचंद्र जी की स्तुति से सैकड़ो दर्शकों को हाथ खोलने पर मजबूर कर दिया और पूरा स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। अर्चना बख्शी ने अपने शास्त्रीय कलाकारों के साथ बेंगलुरु कर्नाटक से आकर समूह कथक नृत्य के माध्यम से दुर्गा चित्रम की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया एवं कथा नृत्य आंगन ने कथक नृत्य की समूह प्रस्तुति बेंगलुरु कर्नाटक द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आकाशवाणी उद्घोषक शिवेंद्र शुक्ला ने किया। इस इंडियन क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल खजुराहो में शिल्पग्राम में देश-विदेश से आए कला प्रेमी शहर के गणमान्य नागरिक एवं शास्त्रीय काल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों सहित सैकड़ो दर्शक देर रात उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here