
पर्यटन को बढ़ावा देने मनाया जाता है पर्यटन दिवस
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ,छतरपुर के वणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कुलपति प्रो शुभा तिवारी के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष डा डीपी शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रबंध तथा वाणिज्य के छात्र छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उल्लास के साथ भाग लिया। मीडिया प्रभारी डा एसपी जैन के मुताबिक देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पर्यटन क्षेत्र के महत्व तथा पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देश में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में छात्र आकाश चौरसिया ने विगत सालो में पर्यटन से जो सीखा, उसके बारे अपने विचार साँझा किए।इस अवसर पर विद्यार्थी साक्षी, राहुल,आफऱीन, विश्वजीत, दीपक, अंजली, लकी आदि ने पर्यटन के महत्व और बढ़ते अवसरों को बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से पर्यटन का आनंद लेने की बात कही।कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के शिक्षकों श्री आशीष दीक्षित तथा कु.गौसिया वानो ने पर्यटन के विविध पहलुओं से जुडी जानकारी छात्रों को विस्तार से दी। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी शुक्ला ने बुंदेलखंड में तेजी से उभरते पर्यटन क्षेत्रों तथा पर्यटन से जुड़े रोजगारों की संभावना के बारे में छात्रों को अवगत कराया द्य कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा राजपूत(एमबीए फैकल्टी) ने अपने उद्बोधन में देश के आर्थिक विकास तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि के संदर्भ में पर्यटन क्षेत्र के अहम योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन होटल प्रबंधन की छात्रा शालिनी ने किया। अंत में अवंति पाठक ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर मैनेजमेंट तथा कॉमर्स के विद्यार्थी उपस्थित रहे।








