
घर में घुसकर लाठी-डंडों से पूरे परिवार को पीटा
छतरपुर। जिले में पड़ रही हाड़कपाउ ठंड के बीच नौगांव थाना क्षेत्र की गर्रोली चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम कूंड़ में दबंगों द्वारा गांव के ही एक सेन परिवार के साथ मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। मारपीट में परिवार के कई महिला-पुरुष घायल हुए हैं। इस ?घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग बेरहमी से सेन परिवार के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।कूंड़ निवासी संतोष सेन ने बताया कि गांव के जगदीश पटेल के खेतों से उसके सिंचाई वाले पाइप डले हुए थे जिसको लेकर जगदीश के साथ उसकी कहा सुनी हुई थी। इसी कहा-सुनी के बाद जगदीश पटेल ने अपने साथी भागीरथ, बृजगोपाल, महेन्द्र, मानवेन्द्र, विशेष पटेल के साथ उसके घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था जो पीडि़तों के पास मौजूद है। मारपीट में घायल हुए सेन परिवार के सदस्यों को नौगांव अस्पताल लाया गया था जहां से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। संतोष के मुताबिक आरोपी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मारपीट करने आए थे। संतोष ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कायवाही नहीं की जा रही है।इनका कहनावायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की गई, उक्त घटना कुछ दिन पूर्व की है। घटना के संबंध में नौगांव थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम के आधार पर धाराएं लगाई गई हैं। जांच में अगर नए तथ्य सामने आएंगे तो धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है।अमित सांघी, एसपी, छतरपुर







