Home डेली न्यूज़ गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान

41
0
Jeevan Ayurveda

कारण अज्ञात, एक वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
छतरपुर। शहर की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम चौका निवासी चाली राजा परमार के साथ 28 वर्षीय सुनीता कुशवाहा ने प्रेम विवाह किया था। वर्तमान में सुनीता और चाली राजा दुर्गा कॉलोनी निवासी लवकेश पटेल के मकान में किराए से रहते हैं। चाली राजा पेशे से वाहन चालक है तथा बीते रोज वाहन लेकर बाहर गया था। रविवार की सुबह चाली राजा काफी देर तक सुनीता को फोन लगाता रहा लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो चाली राजा ने मकान मालिक को फोन लगाया। जब मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो सुनीता का शव फंदे पर लटका हुआ था। लवकेश ने तुरंत घटना की जानकारी चाली राजा और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू की। रविवार को ही मृतिका के भाई बबलू कुशवाहा की उपस्थिति में शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here