Home डेली न्यूज़ संक्रांति पर बाजार में आयी रौनक, पतंग और मिष्ठान की दुकानें सजीं

संक्रांति पर बाजार में आयी रौनक, पतंग और मिष्ठान की दुकानें सजीं

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 15 जनवरी को वर्ष के पहले सबसे बड़े त्यौहार मकर संक्रांति को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मकर संक्रांति के इस त्यौहार के लिए छतरपुर के बाजार में व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है। दुकानों पर मिष्ठान, खिलौने बिकने लगे हैं तो वहीं इस पर्व से जुड़े पतंग उत्सव के कारण भी बाजार में रंगबिरंगी पतंगे दिखाई देने लगी हैं।उल्लेखनीय है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसे वर्ष का पहला त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार पर पतंग उड़ाने की परंपरा भी है। छतरपुर में हनुमान टौरिया प्रांगण में मकर संक्रांति पर सामूहिक पतंग महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है।चाइनीज मांझे की बिक्री शुरू, बढ़ेगा खतरामकर संक्रांति के मौके पर होने वाली पतंगबाजी कई बार गंभीर दुर्घटनाओं की वजह बन जाती है। पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल होने वाला मांझा दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है। प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगा रखी है फिर भी शहर की अनेक दुकानों पर चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। इस मामले में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की जानकारी के आधार पर पुलिस ने चाइनीज मांझे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here