
छतरपुर। विप्र नारी महासंगठन की महिलाओं ने बीते रोज शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों को ठण्ड से बचने के लिए कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया। संगठन की संस्थापिका निशा राम पाण्डेय ने बताया कि विप्र नारी महासंगठन द्वारा शहर की गरीब बस्तियों एवं झोपड़ी या खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया गया है। इसके साथ ही मातृशक्ति ने अन्य लोगों को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया गया है। इस मौके पर संस्थापिका निशा राम पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मालती त्रिपाठी, पुष्पा शुक्ला, रेखा पाण्डेय, कुसुम मिश्रा, राधा पटैरिया, रोशनी पटैरिया, रितिका पाठक सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।






