Home डेली न्यूज़ मुंगफली तोडऩे आ रहे मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 37 घायल;...

मुंगफली तोडऩे आ रहे मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 37 घायल; 16 की हालत गंभीर

5
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कटनी जिले के वादा इम्लाज गांव से छतरपुर मुंगफली की फसल निकालने आ रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार लगभग 37 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा देर रात लगभग 3 बजे जुझारनगर के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी जिले से सभी 37 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर मजदूरी के लिए छतरपुर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों में शिवा कुमार आदिवासी पिता अनुज कुमार, 14 वर्ष, राधा आदिवासी पति कन्हैया, 20 वर्ष, गयाबाई आदिवासी, सीता बाई, अमिया बाई, संजना, संगीता, पान बाई, नंदनी, लल्ले बाई, राजा आदिवासी, रतनलाल, शिवनंदन, सुरेश, गेंदा और कन्हैया शामिल हैं। वहीं बताया जा रहा है कि शिवा कुमार आदिवासी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here