Home डेली न्यूज़ बागेश्वर धाम में 7वें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव के लिए विधायक का...

बागेश्वर धाम में 7वें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव के लिए विधायक का प्रचार अभियान जारी

32
0
Jeevan Ayurveda

राजनगर। बागेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे 7वें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 300 निर्धन, गरीब और असहाय कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस पुनीत आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया विशेष प्रचार अभियान चला रहे हैं।विधायक श्री पटेरिया के नेतृत्व में प्रचार वाहन के माध्यम से उनके विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छतरपुर जिले के नगरों और गाँवों में घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह प्रचार वाहन प्रतिदिन कई किलोमीटर की यात्रा कर गाँवों और कस्बों की गलियों में पहुँच रहा है और जन-जन तक कन्या विवाह महोत्सव का संदेश पहुँचा रहा है।15 फरवरी को आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रचार अभियान के अंतर्गत लोगों को पीले चावल वितरित कर सादर निमंत्रण दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होकर नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकें। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा आयोजित इस महोत्सव में नेपाल सहित देश के कई राज्यों की बेटियाँ शामिल होंगी। यह आयोजन सामाजिक समानता और गरीब कन्याओं के उत्थान का प्रतीक बन रहा है। विधायक श्री अरविंद पटेरिया ने सभी से अपील की है कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और बेटियों के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here