राजस्व प्रकरण के निराकरण की फाइलों को कलेक्टर ने किया चेकनोट: इस समाचार के साथ फोटो 02 लगाएं।बड़ामलहरा। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ामलहरा तहसील का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व प्रकरणों की विभिन्न नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि फाइलों की जांच की। साथ ही गड़बड़ी मिलने एवं नियमानुसार कई कमियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा न्यायालीन प्रकरण नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा आदि प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। कलेक्टर ने मौके पर कुछ फाइलों को जांच हेतु जब्त कराया। कलेक्टर ने निगेटिव डिस्पोजल की फाइलों के अवलोकन में पाया कि कुछ फाइलों में दिनांक अंकित नहीं है। इसके अलावा पब्लिक डोमेन से आने वाले आवेदनों को निरस्त करने पर नाराजगी जताई और ऑनलाइन आवेदन कराने और नियमानुसार प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर ने लोकसेवा अंतर्गत ऑनलाइन प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिएकलेक्टर ने पाया कि डिस्पोजल प्रतिशत बढ़ है। लेकिन कुछ प्रकरण जिसके एक ही दिनांक पर आवेदन आए और एक ही दिन में निराकरण हो गया। साथ ही नियमानुसार प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाना पाया गया। इस संबंध में जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रीडरों को नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लोकसेवा अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संचालक को ऑनलाइन प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई प्रकरण बिना इस्तिहार जारी किए निराकृत किए पाए गए। इस दौरान कलेक्टर ने एसआईआर से संबंधित कार्य का निरीक्षण किया और प्राप्त आपत्तियों के निराकरण एवं नो मैपिंग के संबंधित मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली और लंबित कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जांच उपरांत संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम आयुष जैन एवं जांच दल में कलेक्ट्रेट कार्यालय से सहायक ग्रेड-3 रामानंद पटेल, अरुण कुमार तिवारी एवं ललित कुमार वैद्य उपस्थित रहे।










