Home डेली न्यूज़ कोटा गांव हत्याकांड में आरोपी परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन,...

कोटा गांव हत्याकांड में आरोपी परिवार ने एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा में 29 दिसंबर 2025 को संतोष पटेल की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी पक्ष के परिवार ने आज एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
रणधीर सिंह ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि घटना के समय वे जेल में बंद थे। उनका नाम मृतक संतोष पटेल के भाई द्वारा एफआईआर में झूठा लिखवाया गया है। वहीं अधिवक्ता रवि पाण्डेय ने बताया रणधीर सिंह की जमानत के दौरान उनका पुत्र नीरेन्द्र अदालत में मौजूद था, जबकि दूसरा पुत्र सत्यम राजा राजनगर में था। दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
रणधीर सिंह ने आगे कहा, हमारे परिवार को पुरानी बुराई के चलते जबरन फंसाया जा रहा है। संतोष पटेल के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक डीवीआर जब्त नहीं किया है। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं ताकि सच्चाई सामने आए और हमें न्याय मिले।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here