Home डेली न्यूज़ पति ने ईंट और डंडे से पीटा, पत्नी गंभीर रूप से घायल;...

पति ने ईंट और डंडे से पीटा, पत्नी गंभीर रूप से घायल; आरोपी फरार

83
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांद में घरेलू हिंसा का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पति ने मामूली विवाद पर पत्नी पर बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना 04 जनवरी सुबह करीब 9 बजे की है। जब महिला गिरजा खाना बना रही थी, तभी उसके पति कृष्णपाल सिंह यादव उम्र 33 वर्ष ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने पहले ईंट से महिला की आंख पर वार किया, जिससे आंख में गंभीर चोट आई। इसके बाद डंडे से लगातार हमला किया, जिससे महिला का एक हाथ भी बुरी तरह घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल महिला के बेटे ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल गिरजा को प्राथमिक उपचार के लिए राजनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा वार्ड में भर्ती महिला के साथ उसकी केवल 3 साल की छोटी बच्ची मौजूद है। बच्ची का अपनी मां के सिर पर हाथ फेरते हुए सहलाने का दृश्य देखकर वार्ड में मौजूद लोग भावुक हो गए।
पीडि़ता गिरजा ने बताया कि मामूली बात पर पति ने यह बर्बर हमला किया। वह पहले भी आए दिन मारपीट करता रहा है और इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। महिला के चार बेटियां और एक बेटा हैं, सभी छोटे-छोटे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कृष्णपाल सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here