Home डेली न्यूज़ पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, पति-पत्नी पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई

पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, पति-पत्नी पहुंचे कलेक्टर की जनसुनवाई

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया, जहां पीडि़त पति-पत्नी ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। पीडि़तों ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने उनकी पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है।पीडि़त महिला फूलन बाई पति मथुरा अहिरवार, निवासी ग्राम लखनगुवा, ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा खसरा नंबर 697, रकबा 1.019 हेक्टेयर भूमि का पट्टा प्राप्त हुआ था, जिस पर उनका वैध कब्जा था। आरोप है कि जसपाल दुबे, भरत दुबे, महेंद्र दुबे और कल्लू दुबे ने जबरन उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य प्रशासनिक स्तरों पर शिकायतें कीं। पीडि़ता का कहना है कि वे मामले में एसडीएम और कमिश्नर स्तर तक भी जीत चुकी हैं, इसके बावजूद आरोपी अब तक कब्जा खाली नहीं कर रहे हैं।फूलन बाई ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से न्याय के लिए भटक रही हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। गांव में पूर्व में हत्या की घटना हो चुकी है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरे की आशंका बनी हुई है। पीडि़तों ने जनसुनवाई में प्रशासन को अवगत कराया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।जनसुनवाई में दंपति ने कब्जा हटवाने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here