Home डेली न्यूज़ करंट की चपेट में आने से नवयुवक की मौत

करंट की चपेट में आने से नवयुवक की मौत

81
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। चंदला थाना क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव निवासी सुरेश यादव (35) की करंट लगने से मंगलवार दोपहर दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश करीब तीन वर्षों से चंदला के आशीतालाब के पास बटाई पर खेती कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह खेत में सिंचाई के लिए पंप चलाने पहुंचा।बताया जा रहा है कि सुरेश ने पंप के करंट सप्लाई के एक वायर को तो निकाल दिया था, लेकिन दूसरा वायर हटाए बिना ही वह पंप को बाहर खींचने लगा। इसी दौरान वह खुले करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुरेश को चंदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चंदला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मौके का पंचनामा तैयार किया और जांच प्रारंभ कर दी है।चंदला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर राहुल अहिरवार ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक फैल गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here