Home डेली न्यूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर चोरों का धावादान पेटी, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर चोरों का धावादान पेटी, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी

102
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मऊ दरवाजे के पास स्थित ब्रजेश इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान में रखी खाटूश्याम जी की दान पेटी से पैसे और गल्ले से नकदी पार कर दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चुरा लिया।दुकान मालिक ब्रजेश अग्रवाल ने बताया कि दुकान में रखी खाटूश्याम जी की दान पेटी के पैसे और दुकान के गल्ले में रखी नकदी सहित करीब 2 लाख रुपए की चोरी हुई है। चोर, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। सुबह जानकारी मिलने के बाद ब्रजेश अग्रवाल ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here