छतरपुर। श्री मोटे के महावीर मंदिर समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वास रोग निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के लिए 5 और 6 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं और 6 अक्टूबर यानि की आज रात को मंदिर परिसर में दवा वितरण किया जाएगा। समिति के सदस्य जगदीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभी तक कुल 1400 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 30 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर मरीजों को खीर के रूप में दवा दी जाती है। दवा, खुले आसमान के नीचे आज रात 9 से 12 बजे तक वितरित होगी। श्वास संबंधी रोगियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील उनके द्वारा की गई है।









