Home डेली न्यूज़ भावांतर योजना को लेकर हुई बैठक, किसानों की रैली का हुआ ऐलान

भावांतर योजना को लेकर हुई बैठक, किसानों की रैली का हुआ ऐलान

115
0
Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी भावांतर भुगतान योजना को लेकर शनिवार को स्थानीय मंडी प्रांगण में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों, किसानों, किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सोयाबीन फसल के भावांतर भुगतान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को मंडी प्रांगण से तहसील ग्राउंड तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें व्यापारी, किसान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार भरत पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, किसान संघ अध्यक्ष पंकज बन्ना, भाजपा नेता बलभद्र राय, मनीष जैन, और व्यापारी मुलायम फट्टा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here