Home डेली न्यूज़ जमीन के विक्रय पत्र पर शराब के नशे में धोखे से करवा...

जमीन के विक्रय पत्र पर शराब के नशे में धोखे से करवा लिए हस्ताक्षर

168
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सेंधपा गांव की महिला ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत्त उसके पति से जमीन के विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए और जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने और सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
सेंधपा निवासी भुरिया बाई पत्नी रज्जू अहिरवार ने बताया कि उसे शासन से कृषि भूमि खसरा नंबर 434/1/1 रकबा 1.0780 हेक्टेयर प्राप्त हुई थी, जो पति रज्जू अहिरवार के नाम थी। पिछले दिनों जब उसका पति शराब के नशे में धुत्त था तभी गांव के नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बुन्देला ने अपनी पत्नी अर्चना सिंह बुन्देला के नाम पर बनाए गए उक्त जमीन के विक्रय पत्र पर रज्जू के हस्ताक्षर करवा लिए। इतना ही नहीं नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बिना पैसा दिए उक्त जमीन की रजिस्ट्री भी करवा ली है, जिसमें गांव का रतीराम प्रजापति और भगवानदास अहिरवार गवाह हैं। भुरिया बाई के मुताबिक भूमि विक्रय में कोई केवाईसी नहीं हुई, न मोबाइल पर ओटीपी, मैसेज आया। यहां तक कि रजिस्ट्रार ने भी उनके बयान नहीं लिए। बिजावर रजिस्ट्रार कार्यालय में भी लेन-देन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने उक्त रजिस्ट्री को निरस्त करने और भूमि वापिस उसके पति के नाम पर करने के साथ-साथ जालसाजी करने वाले दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here