Home डेली न्यूज़ छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट बनाकर चलाया विज्ञान जागरूकता अभियान


छात्र-छात्राओं ने प्रोजेक्ट बनाकर चलाया विज्ञान जागरूकता अभियान

199
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की सिंचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को विभाग स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला का आयोजन किया गया। कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के छात्रों ने विज्ञान प्रोजेक्ट बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करना और विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और अतिथिगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकांत खरे ने बताया कि यह प्रतियोगिता छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के शिशु से तरुण वर्ग (कक्षा पांचवीं से 12वीं) के छात्रों के लिए थी। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को बाहर लाना और विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता विभाग स्तर से शुरू होकर जिला, प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर तक जाती है, जहां बच्चों को अच्छी सुविधाएं मिलती हैं। भैया-बहनों ने विज्ञान प्रोजेक्ट बनाकर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एस.के. उपाध्याय , स्कूल समिति अध्यक्ष विनोद टिकरिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल, विभाग विज्ञान प्रमुख राजेंद्र तिवारी प्राचार्य, और वैदिक गणित प्रमुख सुनील कुमार पटैरिया उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here