Home डेली न्यूज़ हत्या के प्रयास और संपत्ति क्षति का आरोपी गिरफ्तार


हत्या के प्रयास और संपत्ति क्षति का आरोपी गिरफ्तार

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। लवकुशनगर पुलिस ने हत्या का प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में मुख्य आरोपी अमित रिछारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी पूर्व में भी सात आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लवकुशनगर थाना क्षेत्र के कस्बे में दो दिन पूर्व रात को एक घर में घुसकर तोडफ़ोड़, अवैध हथियार से फायरिंग और हत्या का प्रयास करने की शिकायत पर फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आयुध अधिनियम की धारा जोड़ी गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित रिछारिया, पिता गणेश रिछारिया, निवासी चंदला रोड, लवकुश नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि अमित रिछारिया पहले से ही अवैध हथियार, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित सात अपराधों में शामिल रहा है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here