छतरपुर। किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कूपी गांव में 10 वर्षीय बच्ची की सर्पदंश से मौत का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बच्ची अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी, तभी रात में सांप ने उसे डस लिया। परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। कूपी निवासी देशराज यादव ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री परिवार के साथ सो रही थी। रात के वक्त एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन जागे और तुरंत बिजावर उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण बच्ची को छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई।










