Home डेली न्यूज़ महिला थाना में हुआ बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन

महिला थाना में हुआ बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व गुरुवार को पर महिला थाना परिसर में एक अनूठी पहल के तहत बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन किया गया। यह कक्ष बच्चों के लिए सुरक्षित, रचनात्मक और आनंददायक स्थान के रूप में तैयार किया गया है, जो महिला पुलिसकर्मियों और शिकायतकर्ताओं के बच्चों को समर्पित है। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूती मिलेगी।
गुरुवार को छतरपुर महिला थाना परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ललित शाक्यवार और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने फीता काटकर बाल मित्र कक्ष का लोकार्पण किया। यह कक्ष महिला पुलिसकर्मियों और थाने आने वाली शिकायतकर्ता महिलाओं के बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन और शिक्षा के लिए खिलौने, झूले, आउटडोर खेल, डाइनिंग टेबल, स्टडी चार्ट, मैट और ज्ञानवर्धक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कक्ष के अंदर और बाहर आकर्षक चित्रकारी की गई है, जो बच्चों को सहज और रचनात्मक माहौल प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाएं बिना किसी चिंता के अपनी बात रख सकें, और महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत होकर ड्यूटी कर सकें। यह कक्ष बच्चों को व्यस्त और खुश रखते हुए पुलिस और जनता के बीच संवेदनशीलता, सहयोग और विश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here