Home डेली न्यूज़ छतरपुर में ब्रह्माकुमारीज ने दिया राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश

छतरपुर में ब्रह्माकुमारीज ने दिया राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश

50
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को बढ़ावा दिया। यह यात्रा शहर में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगाÓ और ‘भारत माता की जयÓ के नारों से गूंज उठी। आयोजन ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को और मजबूत किया।
गुरुवार सुबह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, छतरपुर के साधकों ने किशोर सागर से एमएलबी स्कूल होते हुए छत्रसाल चौराहे तक विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा और बीके रमा बहन के मार्गदर्शन में रथ पर भारत माता की प्रतिमा सजाकर यात्रा शुरू की गई। इस दौरान शहर ‘हर घर तिरंगाÓ और ‘भारत माता की जयÓ के नारों से गूंज उठा। यात्रा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश विष्णु प्रताप सोलंकी, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी, दर्शना वृद्ध आश्रम की संचालिका प्रभा विदु, गांधी आश्रम की संचालिका दमयंती पाणि, एक्सीलेंस स्कूल के पूर्व प्राचार्य एस.के. उपाध्याय, समाजसेवी शंकर लाल सोनी और चौरसिया समाज अध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्यायाधीश सोलंकी छत्रसाल चौराहे तक और अन्य अतिथि अंत तक यात्रा में शामिल रहे। किशोर सागर पर यात्रा का समापन हुआ, जहां ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को प्रसाद वितरित किया। यह आयोजन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here