Home डेली न्यूज़ नाले में बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव, फैली सनसनी

नाले में बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शव, फैली सनसनी

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के नारायणपुरा रोड पर एक नाले में बाइक के नीचे दबा युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बीती शाम से लापता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मामला हत्या का है या फिर दुर्घटना।
प्राप्?त जानकारी के मुताबिक गुलगंज थाना क्षेत्र के बौंकना गांव के रहने वाले हीरालाल कुशवाहा का शव नारायणपुरा रोड पर नाले में बाइक के नीचे दबा मिला है। वह बगौता गांव में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बीती शाम से लापता होने के बाद परिजन परेशान थे, और शव मिलने के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। जांच अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या हत्या। मृतक के परिजन अशोक कुशवाहा ने बताया कि हीरा लाल मेहनती था और परिवार का एकमात्र सहारा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रही है, जिसमें साजिश के पहलू भी शामिल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here