
छतरपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेते ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ओवर हाइट वाहनों, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाली बसों, अव्यवस्थित सवारी वाले लोडर और बॉडी से बाहर माल ढोने वाले 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 40 हजार से अधिक का समन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि एसपी अगम जैन ने सभी थाना प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना का कारण बनने वाले और अतिरिक्त या अव्यवस्थित सवारी ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों और व्यावसायिक वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियम उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग और पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम तोडऩे वालों और दुर्घटना का कारण बनने वाले वाहनों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।








