Home डेली न्यूज़ चोरी का सीसीटीव्ही वीडियो देखकर चौंक गए लोग

चोरी का सीसीटीव्ही वीडियो देखकर चौंक गए लोग

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात बिजावर में गुलगंज रोड पर चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। इन दुकानों से हजारों रूपए की सामग्री और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है साथ ही चोरी का एक सीसीटीव्ही वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस वीडियो में चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य लड़की के कपड़े में चोरी करता हुआ नजर आया है।जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह गुलगंज रोड पर संचालित होने वाली चार दुकानों अमृत दूध डेयरी, बालाजी बोर वैल, सृजन एनजीओ, महाकाल मेट्रो के ताले तोड़कर यहां बड़े पैमाने पर चोरी की घटना सामने आयी है। चोरों ने यहां से इंडेक्शन, बैटरियां और नगदी चोरी कर ली। एक पीडि़त दुकानदार दीनदयाल विश्वकर्मा ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है साथ ही इस मामले में एक सीसीटीव्ही फुटेज भी पुलिस को सौंपा है जिसमें दो चोर चोरी करते नजर आ रहे हैं इनमें से एक चोर ने सलवार सूट पहन रखा है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here