Home डेली न्यूज़ थाना प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

थाना प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

50
0
Jeevan Ayurveda


वहीं इस मामले में हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि गलान निवासी बृजपाल के विरुद्ध तीन मामले पहले से दर्ज हैं और चौथा नया मामला मंगलवार को दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि बृजपाल के ऊपर दर्ज दो मामलों में कोर्ट ने उसे आरोपी बनाया है। तीसरा मामला उसके परिवार के लोगों से ही विवाद का था, जिसमें क्रॉस केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को दर्ज हुए मामले की फरियादी सीता अहिरवार का कहना है कि बीते रोज बृजपाल ने राजीनामा का दबाव बनाने के लिए उसके साथ मारपीट की है। सीता की शिकायत पर बृजपाल सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। बृजपाल द्वारा रंजिश के तहत अपराध दर्ज करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here