Home डेली न्यूज़ मेजबान डिलारी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

मेजबान डिलारी ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

73
0
Jeevan Ayurveda

। क्षेत्र के जटाशंकर धाम के समीप ग्राम डिलारी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मेजबान टीम ने अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबला शाहगढ़ और डिलारी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पुत्र अभिराम शुक्ला, आशीष दुबे और मथुरा साहू मैदान पर उपस्थित रहे। निर्धारित 16 ओवर के मैच में टॉस जीतकर डिलारी ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। शाहगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिलारी की टीम ने यह मैच मात्र 10 ओवर में अपने नाम कर लिया। डिलारी टीम के धर्मेंद्र सिंह ने 46 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार शाहगढ़ के सूरज अहिरवार को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि 1 फरवरी को शुरु हुए टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया था। मुकाबले का आनंद लेने के बाद अभिराम शुक्ला ने डिलारी स्कूल के समीप साढ़े चार लाख की लागत से बनने वाले समाज भवन का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर डिलारी सरपंच प्रतिनिधि छत्तर सिंह, सचिव कपिल दुबे, रोजगार सहायक विनोद कुमार तिवारी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here