Home डेली न्यूज़ ट्रैफिक वार्डन के नए बैच को दिया गया यातायात और भीड़ प्रबंधन...

ट्रैफिक वार्डन के नए बैच को दिया गया यातायात और भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल, कार्यालय परिवहन आयुक्त ग्वालियर से जारी पत्र के पालन में छतरपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 की परवाह थीम के तहत 1 से 31 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के तहत ट्रैफिक वार्डन के 25 सदस्यीय नए बैच को प्रशिक्षण सत्र में यातायात प्रशिक्षण, यातायात व्यवस्था में सहयोग, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, जन जागरूकता, यातायात प्रशिक्षण, फील्ड तैनाती का प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड तैनाती के दौरान सभी नए बैच के 25 ट्रैफिक वार्डन ने चौराहा बाजार मार्गो में यातायात पुलिस ड्यूटी में भागीदारी की। यातायात नियमों का पालन, रोको टोको अभियान के तहत ड्यूटी में भागीदारी की गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here