
प्रथम नगर आगमन पर होगा जगह जगह स्वागत
टीकमगढ़। आज नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ जन द्वारा मीटिंग रखी गई, जिसमें कल नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के आगमन की तैयारी, कार्यालय में पदभार ग्रहण व संविधान गौरव अभियान के 25 जनवरी को जिले से प्रत्येक मंडल में प्रवक्ता पहुंचेंगे ।भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत कल ट्रेन द्वारा ललितपुर सुबह 9:00 बजे आएंगी, जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा जगह-जगह किया जाएगा। जिसमें खिरिया नाका, नीमखेरा, कुंडेश्वर, ताल दरवाजा,पापोरा चौराहा, अवस्थी चौराहा, सुभाष बुक डिपो से जेठा चौराहा, कटरा बाजार से सिंधी धर्मशाला व अंत में नगर भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी। कार्यालय में सभी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। आज वरिष्ठ जन द्वारा मीटिंग में संविधान गौरव अभियान में 25 जनवरी को प्रत्येक मंडल में जिले से मुख्य रूप से प्रवक्ता पहुंचेंगे, जिसमें नगर मंडल के लिए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल किशोर भट्ट, सावरकर मंडल के लिए अमित नुना मुख्य रूप से पहुंचेंगे। कार्यालय में हुई मीटिंग में पूरन लोधी, आशुतोष भट्ट, अभिषेक खरे रानू, अंशुल व्यास, शोभरन कुशवाहा,नरेश तिवारी,विभा श्रीवास्तव, हरीश अहिरवार, शिवचरण उटमालिया, स्वप्निल तिवारी आदि उपस्थित रहे।









