Home डेली न्यूज़ ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ी मिली अधेड़ की लाश

ट्रांसपोर्ट नगर में पड़ी मिली अधेड़ की लाश

34
0
Jeevan Ayurveda

भाई ने जताया हत्या का संदेह, पुलिस ने शुरु की जांच

छतरपुर। शुक्रवार की सुबह ओरछा रोड थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर की बॉडी रिपेयरिंग वर्कशॉप में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही ओरछा रोड थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चूंकि मृतक के दोनों पैर टूटे हुए तथा शरीर पर चोट के निशान मिले हैं इसलिए मृतक के भाई को हत्या किए जाने का संदेह है।ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि सुबह से ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित मस्तान बॉडी रिपेयरिंग वर्कशॉप में अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान ताज कॉलोनी के खटक्याना मोहल्ला निवासी मूलचंद कुशवाहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण सामने आएंगे। वहीं मृतक के भाई संतोष कुशवाहा का आरोप है कि मूलचंद्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। संतोष ने बताया कि मूलचंद के दोनों पैर टूटे हुए मिले हैं, साथ ही उसकी पीठ पर चोट के निशान हैं जिससे प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसे पीट-पीटकर मार डाला है। हालांकि संतोष ने किसी से बुराई अथवा रंजिश होने की बात से इंकार किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here