Home डेली न्यूज़ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने निकाली जागरुकता रैली

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने निकाली जागरुकता रैली

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की महाकौशल प्रांत इकाई द्वारा जागरुकता रैली निकालकर ग्राहकों और दुकानदारों को अपने-अपने अधिकारियों तथा दायित्वों के प्रति जागरुक किया गया। ग्राहक पंचायत के विभाग संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उक्त आयोजन 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाए जा रहे ग्राहक जागरण पखवाड़ा के तहत किया गया है, जिसमें आज हमने लाल कड़क्का मैदान से चौक बाजार, हटवारा होते हुए बस स्टैंड तक रैली निकालकर ग्राहकों और दुकानदारों को जागरुक किया है।
श्री मिश्रा ने बताया कि रैली के माध्यम से जहां ग्राहकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरुक किया गया तो वहीं दुकानदारों से अपने ग्राहकों के साथ मुधर संबंध स्थापित करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय बाजारों को मजबूती प्रदान करना और स्वदेशी के इस्तेमाल को बढ़वा देना तथा ग्राहकों के हित को सुरक्षित करना है। वहीं महिला आयाम प्रमुख डॉ अवंती दीक्षित ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें। जिस किसी के साथ भी गलत होता है, उनके साथ ग्राहक पंचायत सदैव खड़ी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here