Home डेली न्यूज़ राष्ट्रीय सम्मान लेकर वापस आए डॉ. शर्मा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

राष्ट्रीय सम्मान लेकर वापस आए डॉ. शर्मा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मानसिक विक्षिप्तों के सेवक डॉ. संजय कुमार शर्मा को सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में सम्मानित किया। राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार के तहत पुरस्कृत होने के बाद डॉ. शर्मा जैसे ही वापस आए वैसे ही उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
हाल ही में राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का पुरस्कार डॉ. संजय कुमार शर्मा को मिला है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यंागजन दिवस के अवसर पर विगत 3 दिसम्बर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने डॉ. शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के मिलने से नगर और जिले का मान बढ़ा है। डॉ. शर्मा जैसे ही रेलवे स्टेशन पर उतरे वैसे ही उनके चाहने वालों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाते हुए सम्मान मिलने की शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि डॉ. संजय कुमार शर्मा पिछले करीब 34 वर्षों से मानसिक विक्षिप्तों की सेवा अपने निजी प्रयास और धन से कर रहे हैं। सैकड़ों लोगों को डॉ. शर्मा द्वारा समाज की मुख्यधारा में लाने के अथक प्रयास किए गए। उनके यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। स्वागत करने वालों में हनुमान टौरिया समिति एवं योग समिति के सदस्य रामस्वरूप बरसैयां, पप्पू पाण्डेय, उमाकांत महतों, ओमप्रकाश रावत, शंकर सोनी, संतोष गंगेले कर्मयोगी, अनिल सोनी, अरविंद बिंदुआ, अधिवक्ता आनंद शर्मा, कृष्णकांत असाटी, जगदीश टिकरिया, महेश चौरसिया, टोनी चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया, केके खरे, सुरेन्द्र बुन्देला, श्रीकांत चौरसिया के अलावा ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने भी स्वागत किया। वहीं पन्ना नाके पर श्रीमती नीलम तिवारी गायिका एवं राजू नगरिया मेडिकल स्टोर द्वारा स्वागत किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here