
छतरपुर। जिला प्रशासन छतरपुर के निर्देशन में जिले में खाद वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। कृषकों को बिना परेशानी के खाद उपलब्ध हो जिसके लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और मौके पर रहकर खाद वितरण करवा रहे है। साथ ही कृषकों के लिए की मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है, इसके अलावा टोकन वितरण की काउंटर भी बढ़ाए गए है। जिसके किसानों को टोकन प्राप्त करने में आसानी हुई है। अधिकारियों द्वारा गोदामों के अलावा समितियों का भी निरीक्षण का खाद वितरण की व्यवस्थाओं को देखा गया। मंगलवार को छतरपुर, बड़ामलहरा, बक्सवाहा, हरपालपुर, बमीठा, अलीपुरा, पिपरी व सरकना सहित अन्य गोदामों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।








