Home डेली न्यूज़ कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसे, पैसों की मांग करते हुए की मारपीट

कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसे, पैसों की मांग करते हुए की मारपीट

36
0
Jeevan Ayurveda

एफआईआर दर्ज, घटना के सीसीटीव्ही वायरल

छतरपुर। शनिवार की शाम एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दो युवक एक युवक के घर में कुल्हाड़ी लेकर घुसे और उसे अवैध वसूली को लेकर डराते हुए गाली गलौज की और युवक के साथ मारपीट की है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक से आए और जबरन घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक के साथ घर में घुसकर दोनों युवकों ने गाली गलौज की उसके बाद लात-घूसों से मारपीट की है। हालांकि यह घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद युवक ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वही सीसीटीवी फुटेज शनिवार की दोपहर में वायरल हुए हैं। शिकायत के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार श्रीकांत शुक्ला पिता राजेश शुक्ला उम्र 24 वर्ष निवासी पंचवटी कॉलोनी महर्षि विद्या मंदिर के पास देरी रोड का रहने वाला है। युवक मथुरा वृंदावन में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है वह किसी काम के सिलसिले में छतरपुर अपने घर आया था। गुरुवार की दोपहर 11:20 बजे उसके माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे घर पर युवक, उसकी दादी और बहन थी तभी सर्वेश द्विवेदी और सत्येंद्र द्विवेदी कुल्हाड़ी लेकर जबरन उसके घर में घुसे और उसे गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट करते हुए पैसों की मांग की। इसके पहले भी युवक को धमकी देते हुए पुराने लेनदेन को लेकर 20 हजार रुपये लिए थे। इस बार जब युवक ने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की है। युवक ने शाम को माता-पिता को घटना की जानकारी दी उसके बाद शुक्रवार की दोपहर में सिविल लाइन थाने में शिकायत की। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों को एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here