Home डेली न्यूज़ हत्या के इनामी तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

हत्या के इनामी तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

130
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। जुझार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनियानी में 6 दिन पूर्व कुछ लोगों द्वारा विवाद कर गोली चलाकर बृज गोपाल राजपूत पिता रामबली राजपूत की हत्या की गई थी। थाना जुझार नगर में मुख्य आरोपी मनीराम उर्फ मन्नू राजपूत पिता नत्थू राजपूत सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी मनीराम उर्फ मन्नू राजपूत पिता नत्थू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।अन्य फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी। एसपी अगम जैन ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रूपए के इनाम की घोषणा भी की थी। जुझार नगर पुलिस टीम ने हत्या में सम्मिलित तीन अन्य आरोपी धन प्रसाद पिता नत्थू राजपूत उम्र 28 वर्ष, निरपत उर्फ छुटटू पिता नत्थू राजपूत उम्र 37 वर्ष, रंजीत पिता नत्थू राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बनयानी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक नरेश कुमार, आरक्षक राममूर्ति, विपिन, अनिल क्षारी, शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here