
छतरपुर। गणेश कॉलोनी बिजावर रोड छतरपुर निवासी पत्रकार दिलीप सेन एवं स्वास्थ्य विभाग ईशानगर में पदस्थ सोनू सेन के पिता स्वर्गीय झलकन सेन होमगार्ड के रिटायर्ड कर्मचारी उम्र 65 वर्ष का हार्ट अटैक से दुखद निधन हो गया था, उनकी अस्थियों का संचय दिनांक 4 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे किया जाएगा एवं निज निवास गणेश कॉलोनी सागर रोड छतरपुर पर अंतिम दर्शन उपरांत रात्रि 9:00 बजे प्रयागराज के लिए रवाना की जाएगी।








