Home डेली न्यूज़ विधायक ने दिव्यांग के घर जाकर बनाया पार्टी सदस्य

विधायक ने दिव्यांग के घर जाकर बनाया पार्टी सदस्य

35
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अरविंद पटेरिया ने खजुराहो के वार्ड क्र.10 सेवाग्राम निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग अलख गुप्ता के निवास पहुंचकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया। विधायक अरविंद पटेरिया रात 9 बजे अचानक अलख गुप्ता के निवास पहुंचे दरवाजा खटखटाया और अंदर गए, उस समय अलख गुप्ता पलंग पर लेटे हुए थे। अरविंद पटेरिया ने अपना परिचय दिया साथ ही मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र तथा डा.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और नाम पूंछते हुए कहा कि वे पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत घूम रहे हैं क्या आप भाजपा की सदस्यता लेना चाहेंगे। अलख गुप्ता ने कहा कि वे 2018 से विकलांग होकर पलंग पर हैं, कभी कोई जनप्रतिनिधि मिलने नहीं आया, लेकिन आप आए हैं, उन्होंने विधायक अरविंद पटेरिया की ओर अपना मोबाइल बढ़ा दिया और कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भाजपा का सदस्य बनने का सौभाग्य मिला है,वे जब तक जिंदा हैं भाजपा के बने रहेंगे।गौरतलब है कि विधायक अरविंद पटेरिया पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने उनके साथ पैदल जाकर पार्टी की सदस्यता करवा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा से जुड़कर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए पार्टी का सहयोग करने का आग्रह किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, मुकेश पाण्डे, गौरव अग्रवाल, राजीव वाजपेई, पुष्पेन्द्र सिंह, कपिल सोनी, रामअवतार चौबे, आशाराम पाल, नरेश सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here